Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

उत्तराखंड : ट्रांसफार्मर फटने से करीब 15 लोगों की मौत, कई गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
उत्तराखंड : ट्रांसफार्मर फटने से करीब 15 लोगों की मौत, कई गंभीर
विज्ञापन

चमोली में बड़ा हादसा, अलकनंदा के पास फटा ट्रांसफार्मर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जुड़े सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रांसफार्मर फट गया जिसकी वजह से करंट फैल गया और कई लोग झुलस गये। यहां अभी तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। 

स्थानीय लोगों की मदद से यहां करंट में झुलसे लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट चमोली बाजार के पास था। ट्रांसफार्मर फटने की वजह से साइट पर करंट फैल गयी, जिसमें कई लोगों की मौत हुई है। 

हादसे के वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे, घायलों को अब देहरादून शिफ्ट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं, वह खुद भी चमोली जा सकते हैं। इस हादसे पर उत्तराखंड सीएम ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने जानकारी दी कि घायलों को अस्पताल में भेज दिया गया है, इस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच की जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,220