Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 421
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

देशहित के एजेंडे पर मजबूती के साथ एकजुट हैं विपक्षी दल : मल्लिकार्जुन खडगे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
देशहित के एजेंडे पर मजबूती के साथ एकजुट हैं विपक्षी दल : मल्लिकार्जुन खडगे
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि समान विचारधारा वाले विपक्षी दल राष्ट्र और जनहित के अपने एजेंडे पर एकजुट हैं और इस मकसद को हासिल करने की अच्छी शुरुआत हो गयी है।

श्री खडगे ने ट्वीट कर कहा- अच्छी शुरुआत हो गयी, मतलब आधा काम पूरा। समान विचारधारा वाले विपक्षी दल सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और राष्ट्रीय हित के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे। 

उन्होंने कहा- हम देश के लोगों को विभाजन, नफरत की राजनीति, आर्थिक असमानता और लूट की निरंकुशता तथा जनविरोधी नीति से मुक्त करना चाहते हैं। हम ऐसा भारत चाहते हैं जहां न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के संवैधानिक सिद्धांत की सत्ता हो। हम ऐसा भारत चाहते हैं, जहां सबसे कमजोर व्यक्ति की आशा और उम्मीद बरकरार रहे। ऐसे भारत के लिए हम एकजुट होकर खड़े है।

विज्ञापन