Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

हिमाचल : 70,000 पर्यटक और 15,000 पर्यटक वाहन सुरक्षित निकाले गये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हिमाचल : 70,000 पर्यटक और 15,000 पर्यटक वाहन सुरक्षित निकाले गये
विज्ञापन

हिमाचल त्रासदी

प्राकृतिक आपदा के बाद जारी राहत व बचाव अभियान खत्म

एबीएन सेंट्रल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण आई प्राकृतिक आपदा में फंसे लोगों और पर्यटकों को निकालने का अभियान खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में राहत व बचाव अभियान पूरा होने की घोषणा की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग 70000 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला है। अब लगभग 500 पर्यटक ही हिमाचल प्रदेश में स्वेच्छा से रुके हैं। उन्हें खाने पीने और अन्य जरूरी चीजों उपलब्ध करवाई जा रही हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़े पैमाने पर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव कार्य आरंभ किये गये और सभी के सहयोग से इसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से लगभग 15000 पर्यटक गाड़ियों को सुरक्षित वापस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी और मोबाइल सेवाओं को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है।

आवश्यक सेवाएं बहाल करने के प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि बचे हुए क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों, एनडीआरएफ, भारतीय सेना आदि द्वारा इस आपदा में राहत एवं बचाव कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए उनके प्रयासों की प्रशंसा भी की।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा बहुत बड़ी है और बाढ़ से राज्य में लगभग 8000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। राज्य के लोग इसका मजबूती के साथ सामना कर रहे हैं और राज्य सरकार पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य सरकार की उदारता के साथ मदद करने का आग्रह किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,076