एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रदेशों के संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से चार प्रमुख नेताओं को झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
पार्टी की ओर से आज यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना जबकि राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरन्देश्वरी को आंध्र प्रदेश में भाजपा की कमान सौंपी है।
इसी तरह से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को उसी राज्य का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा कांग्रेस से आए श्री सुनील कुमार जाखड़ को पंजाब में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।