Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बने शरद के भतीजे अजित पवार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बने शरद के भतीजे अजित पवार
विज्ञापन

एनसीपी को तोड़ भतीजे ने पवार को दिया जोर का झटका 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार को एक और बड़ा भूचाल आया। एनसीपी आंतरिक विद्रोह की वजह से दो फाड़ हो गयी। चाचा शरद पवार को तगड़ा झटका देते हुए भतीजा अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 40 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गये।

शिव सेना-भाजपा गठबंधन सरकार में उन्होंने दोपहर बाद उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं एनसीपी नेता छगन भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ली। एनसीपी के कुल नौ नेता मंत्री बन गये। इनमें  दिलीप पाटिल, हसन मुशरिफ, धनंजय मुंडे, अदिति तटकरे, धमार्राव, अनिल पाटिल, संजय बनसोडे  शामिल हैं।  इसके साथ ही अजित पवार ने अपना ट्विटर बायो बदला लिया है। अब उनके ट्वीटर हैंडल में उप मुख्यमंत्री दिया है।

ये गुगली नहीं लूट है : शरद पवार

अजित पवार के महाराष्ट्र की एनडीए सरकार में शामिल होने को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि  ये गुगली नहीं है, ये लूट है। शरद पवार ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दो दिन पहले पीएम मोदी ने कहा था कि एनसीपी खत्म हो चुकी पार्टी है। 

उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र किया। मुझे खुशी है कि मेरे कुछ साथियों ने आज शपथ ली है। शरद पवार ने छह जुलाई को पार्टी की बैठक बुलायी थी। जिसमें पार्टी अध्यक्ष का नाम तय होना था। इसकी भनक लगते ही अजित पवार पहले ही चौकन्ने हो गये और पार्टी से विद्रोह कर दिया।

पवार ने बुलायी थी बैठक

इससे पहले अजीत पवार ने रविवार सुबह तीन दर्जन से अधिक अपने समर्थक विधायकों की बैठक की। राजनीतिक भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा की।  इसके बाद 30 विधायकों के साथ शिंदे सरकार को समर्थन देने के लिया।  साथ ही वह सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समर्थन पत्र सौंपने के लिए राज्यपाल रमेश बैस से मिलने राजभवन पहुंचे। 

कुछ ही देर बाद उन्होंने मौजूदा विधानसभा के कार्यकाल में तीसरी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अजित पवार और छगन भुजबल ने दावा किया है कि एनसीपी पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है। पवार ने कहा कि वह चुनाव में एनसीपी के रूप में ही जायेंगे। 

डबल नहीं अब ट्रिपल इंजन सरकार :  शिंदे 

अजित पवार के सरकार में शामिल होने के बाद मुख्यमत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- अब हमारे पास 1 मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री हैं। डबल इंजन सरकार अब ट्रिपल इंजन बन गयी है।

विज्ञापन