Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 49
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

कोरोना टीकाकरण : ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच अधिकारियों के साथ पीएम मोदी की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोरोना टीकाकरण : ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच अधिकारियों के साथ पीएम मोदी की बैठक
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार पीके मिश्रा, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल भी मौजूद हैं। कोरोना की स्थिति का लेंगे जायजा : प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में पीएम मोदी देश में कोरोना की स्थिति और टीकाकरण की समीक्षा करेंगे और टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए भी कुछ जरूरी निर्देश दे सकते हैं। जारी किया जा चुका है अलर्ट : दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए वैरिएंट के बीच कई देशों ने अपने-अपने देश की हवाई उड़ानों को फिर से प्रतिबंधित कर दिया है। इस बीच भारत में भी अलर्ट जारी किया गया है और नए वैरिएंट के खतरे से बचने के लिए दक्षिण अफ्रीकी देश से आने वाले यात्रियों का गहन परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टा व डेल्टा प्लस से कई गुना ज्यादा संक्रामक है।
विज्ञापन