Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

यूपी-बिहार में हीट स्ट्रोक को लेकर रेड अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
यूपी-बिहार में हीट स्ट्रोक को लेकर रेड अलर्ट
विज्ञापन

लू से अबतक 100 से अधिक मौतें 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना/ रांची। बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग इस समय गर्मी की मार झेल रहे हैं। राज्य के कई जिलों में लोग लू की चपेट में आने से तेजी से बीमार हो रहे हैं। दोनों राज्यों की बात करें तो अब तक हीटवेव के कारण 100 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

उत्तर प्रदेश के बलिया में गर्मी से मरने वालों का आंकड़ा 55 पहुंच गया है। बिहार के गया जिले की करें तो यहां भी हीटवेव के कारण बीमार हो रहे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। यहां मरीजों की संख्या 16 से बढ़कर 52 हो गई है।

स्थिति ये है कि 75 बेड वाले इमरजेंसी वार्ड में 120 का इलाज चल रहा है। हालांकि अस्पताल प्रशासन का दावा है कि वैक्लपिक व्यवस्था के तहत मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मरीजों की संख्या इन दिनों काफी तेजी से बढ़ी है। 

गर्मी से होने वाली विभिन्न बीमारियों के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मगध मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के अधीक्षक श्रीप्रकाश सिंह का कहना है कि गर्मी से होने वाली विभिन्न बीमारियों के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 

सभी को इलाज मिले इस बात विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं होने दी जा रही है। हीटवेव के मरीजों के लिए सारी सुविधाएं रखी गयी हैं। डॉक्टरों की टीम मुस्तैदी से अपना काम कर रही है। 

48 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा 

गर्मी का प्रकोप हर दिन बढ़ रहा है। सुबह से ही तेज धूप के साथ गर्मी लोगों को बेचैन कर देती है। लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग कूलर और पंखा के सहारा ले रहे हैं। 

नालंदा का पारा 45 के पार 

इस समय पूरा बिहार भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। आज भी मौसम विभाग ने बिहार के सात जिलों के लिए एक्सट्रीम हिटवेव का अलर्ट जारी किया है। नालंदा शनिवार को सबसे गर्म जिला रहा है, जहां 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। आरा के सदर अस्पताल के एक चिकित्सक के अनुसार लू लगने से 35 मरीजों को सदर अस्पताल लाया गया था, जिसमे से 25 लोगों की मौत हो गयी है। 

इनमें ज्यादातर बुजुर्ग थे। इधर, नवादा, गया और सासाराम सदर अस्पताल ने दो-दो लोगों की मौत जबकि औरंगाबाद और पूर्णिया सदर अस्पताल में एक-एक मौत की पुष्टि की है। वहीं 4 दिन में भोजपुर में 39 लोगों की मौत हो गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,574