Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.32 से घटकर 593.7 अरब डॉलर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.32 से घटकर 593.7 अरब डॉलर
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी होने से 09 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.32 अरब डॉलर घटकर 593.7 अरब डॉलर रह गया। 

वहीं इसके पिछले सप्ताह यह 5.92 अरब डॉलर बढ़कर 595.1 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 09 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.13 अरब डॉलर की कमी के साथ 525.1 अरब डॉलर पर आ गयी। 

इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 18.3 करोड़ डॉलर घटकर 45.4 अरब डॉलर रह गया। वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 20 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 18.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

 इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 80 लाख डॉलर की गिरावट लेकर 5.12 अरब डॉलर रह गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,559