ट्रेन हादसा में मालगाड़ी से कटकर हुई मौत
एबीएन सेंट्रल डेस्क। ओडिशा से एक और रेलवे से जुड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर जाजपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौत हो गयी है। इस हादसे में 1 मजदूर घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि यह मजदूर मालगाड़ी के नीचे आराम कर रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ है। ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के 5 दिन बाद यह हादसा हुआ है।