Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

बालासोर हादसे के 51 घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बालासोर हादसे के 51 घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू
विज्ञापन

रेल मंत्री की मौजूदगी में गुजरी मालगाड़ी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। ओडिशा में बालासोर जिले के बहनगा स्टेशन पर भीषण रेल दुर्घटना के 53 घंटे बाद आज रात अप और डाउन दोनों लाइनों पर यातायात बहाल हो गया। रात में करीब दस बजे डाउन लाइन पर हल्दिया जाने वाली एक कोयला लदी मालगाड़ी को धीमी गति से गुजारा गया।

इसके करीब डेढ़ घंटे बाद अप लाइन पर एक खाली मालगाड़ी को गुजारा गया। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी एवं तमाम वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन के पास खड़े थे।

रेल मंत्री ने लोको पायलट को और ट्रेन के अंत में गार्ड को हाथ हिला कर अभिवादन किया। इस मौके पर रेल मंत्री थोड़ा भावुक हो गये और उन्होंने कहा कि दुर्घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा। सदी के सबसे भीषणतम हादसे में 288 लोग मारे गये हैं और एक हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,985