Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

सामने आई ट्रेन हादसे की वजह, रेल मंत्री बोले-जिम्मेदार लोगों की भी हुई पहचान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सामने आई ट्रेन हादसे की वजह, रेल मंत्री बोले-जिम्मेदार लोगों की भी हुई पहचान
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लगातार दूसरे दिन रविवार को ओडिशा के बालासोर ट्रेन दुर्घटनास्थल पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन हादसे की वजह के बारे में भी बताया। रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है। हादसे के कारण का पता लग गया है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई है। रेल मंत्री ने खुलासा किया कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण यह दुर्घटना हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए निर्देशों पर तेजी से काम चल रहा है। शनिवार रात एक ट्रैक का काम लगभग पूरा हो गया। आज एक ट्रैक की पूरी मरम्मत करने की कोशिश रहेगी। सभी डिब्बों को हटा दिया गया है। शवों को निकाल लिया गया है। कार्य तेजी से चल रहा है। कोशिश है कि बुधवार की सुबह तक सामान्य रूट चालू हो जाए। 

रेल मंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मरम्मत कार्य को देखने के लिए दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि रेस्क्यू काम पूरा हो चुका है। बता दें कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम 7 बजे हुए रेल हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 288 तक पहुंच गई है। 1175 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 127,318