Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में 261 की मौत, पीएम मोदी ओडिशा रवाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में 261 की मौत, पीएम मोदी ओडिशा रवाना
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। ओडिशा के बालासोर मे बड़ा रेल हादसा हुआ है। बालासोर से करीब 40 किलोमीटर आगे कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर एक मालगाड़ी से हो गयी। टक्कर के बाद कोरोमंडल ट्रेन की स्लीपर बोगी के 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गये। ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 238 पर पहुंच गयी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के लिए रवाना

प्रधानमंत्री के कार्यालय यानी पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां वे बालासोर रेल हादसे के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा करेंगे।

अब तक 261 लोगों की मौत

दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 261 लोगों की मौत हुई है। घायल यात्रियों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पतालों में ले जाया गया है।

विज्ञापन