Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

ओडिशा : बालासोर कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना में 233 कई मौत, 900 घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ओडिशा : बालासोर कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना में 233 कई मौत, 900 घायल
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में 900 यात्री घायल हो गये। घायलों का इलाज चल रहा है और 233 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। बालासोर जिले के बहांगा स्टेशन पर दो ट्रेनें पटरी से उतर गयी।

बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतरे दो डिब्बों की चपेट में आने से कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा ट्रेन हादसे दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि ओडिशा में ट्रेन हादसे से व्यथित। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जल्द स्वस्थ हों। 

वहीं हादसे के संबंध में पीएम मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात की। पीएम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी बात की। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना बेहद पीड़ादायक है। एनडीआरएफ की टीम पहले ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

विज्ञापन