Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

कल पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी ममता बनर्जी, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कल पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी ममता बनर्जी, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इस मुलाकात के दौरान सुश्री बनर्जी पश्चिम बंगाल से संबंधित विभिन्न मामलों को लेकर मोदी से चर्चा करेंगी। पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा बल के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने के साथ-साथ त्रिपुरा में हाल में हुई राजनीतिक हिंसा की घटनाओं से संबंधित मुद्दों को वह प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान उठा सकती हैं। उल्लेखनीय है कि बनर्जी सोमवार से यहाँ पर तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान वह कई राजनीतिक हस्तियों से मुलाकातें कर रही हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,714