Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 43
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पंजाब के जिला अमृतसर से वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गयी। बस में करीब 75 यात्री सवार थे, जिसमें 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गये। 

जानकारी के अनुसार अमृतसर से श्रद्धालुओं से भरी बस माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही थी। इसी बीच जब बस जम्मू कश्मीर के झज्जर कोटली के पास पहुंची तो बस खाई में गिर गयी। बताया जा रहा है कि ड्राईवर द्वारा बस का संतुलन खोने से बस खाई में गिर गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे तक उड़ गये।

वहीं मौके पर बीएसएफ जवानों और पुलिस अधिकारियों द्वारा राहत कार्य चलाया गया है, जो बस में से यात्रियों को बाहर निकाल रहे है। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन