एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में नवनिर्मित समर्पित मालवहन गलियारे (डीएफसी) ने शुक्रवार को एक लाख मालगाड़ियों के परिचालन का रिकॉर्ड कायम किया।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दादरी से रेवाड़ी डीएफसी खंड पर रेलवे बोर्ड की सदस्य (परिचालन और व्यवसाय विकास) जया वर्मा सिन्हा ने डीएफसी के ट्रैक पर चलने वाली एक लाखवीं गाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
उन्होंने डीएफसीसीआईएल के निदेशक/परिचालन एवं व्यववसाय विकास नंदुरी श्रीनिवास के साथ इस गाड़ी में फुटप्लेफट भी किया।