एबीएन सेंट्रल डेस्क। साल 2021 का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या के दिन लगेगा। इस साल यह तिथि 4 दिसंबर, शनिवार को पड़ रही है। सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय व वैज्ञानिक महत्व है। सूर्य ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।
क्या होता है सूर्य ग्रहण : जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और सूर्य व पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढंक जाता है। यह घटना सूर्य ग्रहण कहलाती है।
सूर्य ग्रहण 2021 का समय : सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को सुबह 11 बजे से आरंभ होकर दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा।
सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक के दक्षिणी भाग और दक्षिण अफ्रीका में दिखाई देगा।