Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

कर्नाटक : दूसरी बार मुख्यमंत्री बने सिद्धारमैया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कर्नाटक : दूसरी बार मुख्यमंत्री बने सिद्धारमैया
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सिद्धारमैया कर्नाटक के दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गये, जबकि डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इन दोनों नेताओं के साथ ही 8 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। 

बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शनिवार को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार समेत सभी मंत्रियों को शपथ दिलायी है। कई विपक्षी नेता कर्नाटक की नयी सरकार के गठन के साक्षी बने हैं।

बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में लोगों की काफी भीड़ जुटी। उनके शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पहुंचे। शपथ ग्रहण से पहले सिद्धारमैया के साथ राहुल-प्रियंका ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,353