Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री, डीके डिप्टी सीएम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री, डीके डिप्टी सीएम
विज्ञापन
  • कर्नाटक पर कांग्रेस में बनी सहमति 
  • खरगे के साथ सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की फोटो सामने आया 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कई दिनों की जद्दोजहद के बाद पार्टी आज आधिकारिक रूप से कर्नाटक सीएम के लिए सिद्धारमैया के नाम का ऐलान करेगी। दिनभर बैठकों का जोर रहेगा। शाम को जब ऐलान होगा तो आलाकमान मीडिया के सामने दोनों नेताओं को एक साथ लाकर एकता का संदेश देने की कोशिश करेगी। 

खरगे के आवास पहुंचे सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे हैं। इससे पहले दोनों की केसी वेणुगोपाल के घर पर बैठक हुई। 

शिवकुमार के भाई ने कहा- मैं पूरी तरह से खुश नहीं : शिवकुमार के भाई और कांग्रेस नेता डीके सुरेश ने शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के पार्टी के फैसले पर कहा कि मुझे नहीं लगता है कि मैं पूरी तरह से खुश हूं। मगर कर्नाटक के हित के लिए पार्टी और डीके शिवकुमार और सभी को ये स्वीकार करना होगा। 

20 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह, कांग्रेस दिखाएगी अपनी ताकत : 20 मई को सिद्धारमैया सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके कैबिनेट में शामिल होने वालों के नाम भी लगभग तय हो गये हैं। 

आलाकमान की मुहर लगनी बाकी है। बाकी शपथ ग्रहण समरोह में पूरा गांधी परिवार शामिल होगा। ये एक तरह का शक्ति प्रदर्शन भी है। कांग्रेस इस जीत के साथ अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव में नजरें गड़ाए हुए है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,907