Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

कर्नाटक : नये सीएम को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में खींचतान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कर्नाटक : नये सीएम को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में खींचतान
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कर्नाटक में नये मुख्यमंत्री का नाम तय करने की जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व को मिलने के बाद यहां कांग्रेस मुख्यालय में गहमा गहमी है और हाईकमान दोनों पक्षों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए सहमति बनाने के फार्मूले पर काम कर रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं। पार्टी ने रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे सहित तीन पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक से पहले कर्नाटक भेजे जिसमें सर्वसम्मति से नये मुख्यमंत्री बनने का दायित्व पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा गया था।

इस बीच श्री सिद्दारमैया दिल्ली पहुंच गये हैं और वह कांग्रेस आलाकमान से अगले मुख्यमंत्री के मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार का आज जन्मदिन भी है और उनके भी दिल्ली आकर आलाकमान से बातचीत करने की उम्मीद जतायी जा रही है।

उन्होंने सोमवार को हालांकि बेंगलुरु में यह भी कहा कि कांग्रेस आलाकमान उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपेगा वह उसका पालन करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 135 सीटों पर विजय हासिल की है। एक आदमी में भी नेतृत्व की क्षमता होती है और वह मैंने साबित कर दिखाया है।

साल 2019 में जब कांग्रेस के विधायक गठबंधन सरकार छोड़कर जा रहे थे तो मैंने हिम्मत नहीं हारी और पूरी ताकत के साथ कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करता रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,716