Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

नीति आयोग की बैठक में शामिल होने दिल्ली जायेंगी ममता बनर्जी

नीति आयोग की बैठक में शामिल होने दिल्ली जायेंगी ममता बनर्जी
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। 27 मई को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होनी है। उसमें शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली जाने वाली हैं। राज्य सचिवालय सूत्रों ने बताया है कि उसी बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल समेत गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। 

सूत्रों ने बताया है कि वहां बैठक से पहले या बाद में 2024 के लोकसभा चुनाव केन्द्रित विपक्षी एकता को लेकर बैठक हो सकती है। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न राज्यों में घूम कर गैर भाजपा पार्टियों के प्रमुखों को एक करने में जुटे हुए हैं। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इसी तरह का प्रस्ताव पहले दिया है। इस बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल होंगे, इसलिए सभी की निगाहें टिकी हुई है। इसके पहले कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुलाकात की थी और विपक्षी एकजुटता की जरूरत पर बल दिया था। 

उसके बाद ओडिशा पहुंची मुख्यमंत्री ममता मे नवीन पटनायक से भी मुलाकात की थी। कुमार स्वामी भी कोलकाता आए थे और ममता से मिले थे। इस बीच नीतीश कुमार भी कोलकाता आकर ममता से मिल चुके हैं।

नीतीश कुमार ने तो ओडिशा जाकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की है। इसके लिए 27 मई को दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद इन नेताओं की अलग बैठक पर निगाहें टिक गयी हैं।

खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गैर भाजपा और गैर कांग्रेस गठबंधन की वकालत करती रही हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,754