Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

वर्ल्ड के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर को नुकसान पहुंचायेगा "मोचा"

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वर्ल्ड के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर को नुकसान पहुंचायेगा "मोचा"
विज्ञापन
  • दुनिया के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर पर मोचा का खतरा, ऐसे पहुंचायेगा नुकसान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मौसम विज्ञान संगठन (डब्लूएमओ) ने आज यानी शुक्रवार को बताया कि उष्णकटिबंधीय चक्रवात मोचा काफी खतरनाक हो गया है। ये बांग्लादेश में बने दुनिया के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर को प्रभावित कर सकता है। 

डब्ल्यूएमओ के क्लेयर नुलिस ने जिनेवा प्रेस ब्रीफिंग कर बताया कि 2-2.5 मीटर की लहर से आ रहा तूफान के चलते उत्तरी म्यांमार के अलावा बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ आने की संभावना है, जिसके चलते भूस्खलन भी संभव है।

बता दें कि ये एक बहुत ही खतरनाक चक्रवात है। जो हिसंक हवाओं से जुड़ा है, जिसके चलते सैकड़ों लोग का जीवन प्रभावित होगा। ये चक्रवात रविवार को बांग्लादेश में लैंडफॉल बनाने के लिए तैयार है।ये तूफान बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के दक्षिणपूर्वी सीमावर्ती जिले को भी प्रभावित करेगा। यहां पर एक लाख रोहिंग्या शरणार्थी रहते हैं। 

वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि शिविर के लिए कुछ 33 मोबाइल मेडिकल टीमों को तैयार किया गया है। साथ ही 40 एम्बुलेंसों के साथ-साथ आपातकालीन सर्जरी और हैजा किटों को पहले से ही तैनात कर दिया गया है।

डब्ल्यूएचओ की मार्गरेट हैरिस ने बताया कि ये इस चक्रवात का अगर स्तर में बदलाव होता हो तो डर की बात है। इसके लिए हमें पहले से तैयार रहना होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,570