- जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम और अमृतसर पुलिस
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से कुछ दूरी पर बुधवार-गुरुवार रात में एक बार धमाके की आवाज सुनाई दी। मौके पर पंजाब पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौजूद है।
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं, यहां पर एक धमाके जैसी भारी आवाज सुनाई दी है। जांच के बाद हम इसकी जांनकारी देंगे।
बता दें कि फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। उन्होंने बताया कि रात में 12:15 बजे के आसपास जानकारी मिली की एक धमाके जैसी भारी आवाज सुनाई दी है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।
नौनिहाल सिंह ने कहा कि वह अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि यह एक धमाका था इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने श्री गुरु रामदास जी निवास भवन के बाहर कुछ संदिग्धों को घेरा है। दरअसल 8 मई (सोमवार) को स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट में विस्फोट से एक व्यक्ति घायल हो गया था। वहीं इसी स्थान पर 6 मई (शनिवार) को भी विस्फोट हुआ था।