Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

केरल : समुद्र में डूबी पर्यटकों से भरी नाव, 22 की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
केरल : समुद्र में डूबी पर्यटकों से भरी नाव, 22 की मौत
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केरल में मलप्पुरम जिले के तानुर इलाके में ओट्टुम्पुरम के समीप पर्यटकों को ले जा रही एक नाव के समुद्र में डूब जाने से 22 लोगों की मौत हो गयी। वहीं कई लोग घायल हो गये हैं। हादसा आज शाम करीब 7.30 बजे हुआ।

बताया जा रहा है कि नाव में 25 से ज्यादा लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा अधिक भीड़ होने के कारण हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। पीएम ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।

दुर्घटना में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को नाव दुर्घटना में घायलों के विशेषज्ञ उपचार और उनके लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

कई घायलों को परप्पनंगडी, थनूर, तिरूर और तिरुरंगाडी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर जाये बिना जनता से सहयोग करने को कहा क्योंकि भारी भीड़ और वाहनों की वजह से बचाव अभियान में बाधा पड़ रही थी।

पुलिस ने बताया कि कई एम्बुलेंस, दमकल सेवा के कर्मियों और स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं के साथ बचाव अभियान चल रहा है। पुलिस के मुताबिक अभी हादसे की वजह का पता नहीं चला है और डूबी हुई नौका को तट तक लाने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि नाव में क्षमता से अधिक भार हो जाने की वजह से उसके असंतुलन का खतरा बना रहता है। फिलहाल, जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,976