Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 2,380 नये संक्रमित मरीज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 2,380 नये संक्रमित मरीज
विज्ञापन
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किये आंकड़े, सक्रिय मामलों आयी गिरावट

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को आंकड़े जारी किये, जिसमें रविवार को 2,380 नये कोविड-19 के मामले दर्ज किये गये। सक्रिय मामलों की संख्या एक दिन पहले 30,041 से घटकर 27,212 हो गयी। ताजा मामलों के साथ कोविड-19 की टैली बढ़कर अब 4.49 करोड़ हो गयी।

सुबह आठ बजे अपडेट किये आंकड़ों में 15 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,659 हो गयी। देश में अब कोरोना के 27 हजार 212 सक्रिय केस हैं, जो कि कुल मामलों का 0.06 फीसदी है।

मंत्रालय की तरफ से राष्ट्रीय रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई। संक्रमण से उभरने वालों की संख्या 4,44,10,738 हो गई, वहीं मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत पर ही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अबतक देशभर में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 71,339