Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

पुणे : भीषण अगलगी में गोदाम में सो रहे तीन मजदूर जिंदा जले

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पुणे : भीषण अगलगी में गोदाम में सो रहे तीन मजदूर जिंदा जले
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुभम डेकोरेटर्स के गोदाम में रात को आग लग गयी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने लपटों में घिरे गोदाम में सो रहे लोगों को बचाने की कोशिश की। इस दौरान तीन मजदूरों की जल जाने से मौत हो गयी। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया शव शासकीय अस्पताल भेज दिये गये हैं। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि इस गोदाम के बगल में एक गोदाम में 400 सिलेंडर रखे थे। अगर लपटें वहां पहुंच जातीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन