एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। कहा है कि भगवान बुद्ध के विचार सभी को रास्ता दिखाने के साथ-साथ मजबूती प्रदान करते रहेंगे।
श्री मोदी ने ट्विटर पर कहा कि बुद्ध पूर्णिमा की बधाई। कामना करता हूं कि भगवान बुद्ध की शिक्षायें और विचार हम सभी को रास्ता दिखाने के साथ-साथ मजबूती प्रदान करते रहेंगे।