Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

चक्रवात मोचा की मजबूती से कमजोर पड़ रहे लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चक्रवात मोचा की मजबूती से कमजोर पड़ रहे लोग
विज्ञापन
  • बंगाल के कई हिस्सों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब की वजह से बना चक्रवात मोचा धीरे-धीरे मजबूत होता जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार सुबह जारी बयान में बताया गया है कि निम्न दाब के चक्रवात में तब्दील होने की संभावना प्रबल है। शनिवार को यह धीरे-धीरे समुद्र तटीय क्षेत्रों की ओर मजबूत ताकत से बढ़ने लगेगा।

इसके प्रभाव से पहले से ही बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी कोलकाता में 2.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में भी लगातार बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह जारी अपने बयान में बताया है कि आज भी सारा दिन कोलकाता के साथ ही हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसलिए लोगों को बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। शनिवार से बारिश और बढ़ेगी। इधर, कोलकाता पुलिस समेत राज्य प्रशासन ने चक्रवात से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी है। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निदेर्शानुसार इन सभी क्षेत्रों में बारिश और आंधी तूफान से होने वाले नुकसान से बचाव की तैयारी की जा रही है। तटीय क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने की भी तैयारियां शुरू की गयी हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,978