Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

नगर निकाय चुनाव : अपने बूथ के पहले वोटर बने सीएम योगी आदित्यनाथ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नगर निकाय चुनाव : अपने बूथ के पहले वोटर बने सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

योगी ने गोरखपुर में किया मतदान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर नगर निगम के चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

श्री योगी आज सुबह वार्ड नम्बर 78 पुराना गोरखपुर स्थित इंग्लिश मीडियम गोरखनाथ कन्या प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 797 पहुंचे और पहले मतदान फिर जलपान... के मंत्र को आत्मसात करते हुए अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य का निर्वहन किया।

मतदान के बाद मतदान श्री योगी ने पत्रकारों से बातचीत में मतदाताओं से मतदान की अपील करते हुये कहा कि मतदान हमारे महान संविधान के निर्माताओं द्वारा दिया गया लोकतांत्रिक अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। नगर निकाय के चुनाव में इस अधिकार का बेहतर उपयोग करते हुए हम नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ करनेए स्मार्ट व सेफ सिटी बनाने की दिशा में योगदान दे सकते हैं।

श्री योगी ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में सुव्यवस्थित विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए मतदान के अधिकार को कर्तव्य मानकर इसका बेहतर उपयोग करें।

मतदान को लोकतंत्र का उत्सव बताते हुए तथा इस उत्सव में सबका अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे नगर निकाय चुनाव में प्रदेश में चार करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता दो चरणों में भाग लेकर नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

उन्होंने कहा कि मतदान को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अच्छी व्यवस्था की है। साथ ही ईश्वर की विशेष कृपा है कि मौसम इतना सुहावना हो गया है। चार मई को प्रायः इतना सुहावना मौसम नहीं देखा जाता रहा है।

नगर निगम चुनाव में अपने बूथ के पहले मतदाता बनने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2022 में भी मतदान करने वाले पहले वोटर बने थे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान को लेकर वह न केवल सतत लोगों को जागरूक करते हैं बल्कि स्वयं भी इसके लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। लगातार तीन चुनाव में बूथ का वोटर नम्बर वन बनना इसका प्रमाण है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,949