Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

जानें क्यों सभी मेडल वापस करेंगे विनेश फोगाट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जानें क्यों सभी मेडल वापस करेंगे विनेश फोगाट
विज्ञापन
  • जंतर-मंतर पर पुलिस से झड़प के बाद विनेश फोगाट ने दी चेतावनी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ बुधवार (3 मई) देर रात पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। 

वहीं, अब जंतर मंतर पर धरना दे रहीं ओलंपिक चैंपियन विनेश फोगाट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम सभी मेडल वापस करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलवानों ने बारिश की वजह से बेड मंगवाये थे। जिसे पुलिस ने धरना स्थल पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया। इसी दौरान पुलिस और पहलवानों के बीच धक्कामुक्की हुई। 

बबीता फोगाट के भाई दुष्यंत फोगाट समेत दो पहलवानों को चोट लगी है। वहीं, देर रात मीडिया से बात करते हुए पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि वे देश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके साथ अपराधियों की तरह बर्ताव किया जा रहा है। 

विनेश फोगाट ने कहा कि अगर हमें मारना चाहते हैं तो मार दो। उन्होंने कहा, क्या हमने यह दिन देखने के लिए देश के लिए पदक जीते? हमने अपना खाना भी नहीं खाया है। क्या पुरुषों को महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? ये पुलिस वाले बंदूकें पकड़े हुए हैं, वे हमें मार सकते हैं।

विनेश ने कहा, कहां हैं महिला पुलिस अधिकारी? पुरुष अधिकारी हमें ऐसे कैसे धकेल सकते हैं। हम अपराधी नहीं हैं। नशे में धुत पुलिस अधिकारी ने मेरे भाई को मारा। वहीं, पहलवान बजरंग पुनिया का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों को गालियां दीं और उनके साथ मारपीट की गयी। 

उन्होंने कहा, हमें पूरे देश के समर्थन की जरूरत है, सभी को दिल्ली आना चाहिए। पुलिस हमारे खिलाफ बल प्रयोग कर रही है। महिलाओं को गाली दे रही है और बृजभूषण के खिलाफ कुछ नहीं कर रही है। इसके अलावा पहलवानों ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ बाहरी लोगों ने शराब पीकर हंगामा किया और बदसलूकी भी की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,031