Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

पीएम को किसी ने सुनायी कविता तो किसी ने दिखायी पेंटिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पीएम को किसी ने सुनायी कविता तो किसी ने दिखायी पेंटिंग
विज्ञापन
वंदे भारत में बच्चों से मिले पीएम मोदी एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में वंदे भारत एक्स्प्रेस को हरी झंडी दिखायी। इसी के साथ केरल को उसकी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस भी मिल गयी। ये ट्रेन तिरुवनंतपुरम से कारगोड तक चलेगी और इस दौरान 11 जिलों को कवर करेगी। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद और सांसद शशि थरूर भी मौजूद थे। यहीं से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायी गयी। इससे पहले पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस का अंदर से जायजा लिया और वहां मौजूद बच्चों से बात की। स्कूल के बच्चों का एक ग्रुप भी मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस में मौजूद था। पीएम मोदी ने इन बच्चों से बातचीत की। इस दौरान बच्चों ने पीएम मोदी खुद बनायी कई पेंटिंग भी दिखायी। पीएम मोदी ने बच्चों से मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें कोई बच्चा गाना गाता तो कोई कविता सुनाता नजर आ रहा है। इस दौरान एक बच्चे ने वंदे भारत के साथ पीएम मोदी की तस्वीर भी दिखायी, जिसके बाद पीएम मोदी बच्चे की पीठ थपथपाते नजर आये। कई परियोजनाओं का शिलान्यास बता दें कि पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के अलावा कई और परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इसमें 3200 करोड़ की परियोजनाएं शामिल थी। पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुर में रोड शो भी किया। इसके अलावा कोच्चि शहर की वाटर मेट्रो का उद्घाटन भी किया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के विकास को देश के विकास का सूत्र बताया।
विज्ञापन