Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 12,193 नये संक्रमित, 32 की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 12,193 नये संक्रमित, 32 की मौत
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 12,193 नये मरीज सामने आये हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमित 32 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 10,765 मरीज स्वस्थ हुए। अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित 4,42,83,021 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी रेट 98.66 प्रतिशत है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़े के अनुसार फिलहाल देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 67,556 हो गयी है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 6.17 प्रतिशत है। टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 5,602 खुराक दी गयी हैं। 

वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,97,477 लोगों की जांच की गयी। जबकि अबतक कुल 92.52 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,347