Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

अतीक की पत्नी शाइस्ता की तलाश तेज...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अतीक की पत्नी शाइस्ता की तलाश तेज...
विज्ञापन
  • माफिया अतीक और अशरफ के करीबियों के 800 मोबाइल फोन बंद 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद सर्विलांस में लगे लगभग तीन हजार मोबाइल फोन में से 800 बंद हो गए हैं। इनका डेटा खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन की तलाश में पुलिस ने प्रयागराज में छापामारी तेज कर दी है। 

पुलिस ने अतीक अहमद और अशरफ के के करीबियों की जानकारी जुटाने के लिए लगभग 3000 मोबाइल फोन सर्विलांस में लगाए थे। पुलिस का कहना है कि अतीक व अशरफ की हत्या के बाद लगभग 800 मोबाइल फोन अचानक बंद कर दिये गये। 

इस बीच 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन की तलाश में पुलिस ने प्रयागराज में छापामारी तेज कर दी है। दो दिन उसकी कौशाम्बी जनपद में तलाश की गयी। ड्रोन की भी मदद ली गयी, लेकिन वह नहीं मिली।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,508