Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उनके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 
रक्षा मंत्री को गुरुवार को यहां वायु सेना के कमांडरों के एक सम्मेलन में भाग लेना था, लेकिन कोविड की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब वह इस कार्यक्रम में नहीं जा सके। 

रक्षा मंत्री को फिलहाल हल्के लक्षण हैं और वह घर पर क्वारंटीन हैं। चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच की है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गयी है। श्री सिंह ने बुधवार को सेना के कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया था।

विज्ञापन