Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 12591 नये संक्रमित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 12591 नये संक्रमित
विज्ञापन

एक दिन में बढ़ा 20 फीसदी संक्रमण

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लगातार मामले में इजाफा हो रहा है। इसके अलावा मौत के मामले भी बढ़ रहे हैं। इस बीच देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 12591 नये मामले दर्ज किये गये हैं, जोकि इस साल के सबसे अधिक केस हैं। वहीं, 29 मरीजों की मौत हुई है। हैरान करने वाली बात ये है कि बीते दिन के मुकाबले संक्रमण 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस समय डेली पॉजिटिविटी रेट 5.46 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5.32 फीसदी है। देश में इस समय सक्रिय मामले 65,286 है और सक्रिय दर 0.15 फीसदी है। वहीं, ठीक होने की दर मौजूदा समय में 98.67 फीसदी है और पिछले 24 घंटों में 10,827 लोग ठीक हुए हैं। कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,42,61,476 हो गयी है। 

कोरोना के केस बढ़ने के साथ टेस्टिंग की गति भी बढ़ गयी है। पिछले 24 घंटों में 2,30,419 लोगों ने टेस्ट करवाया है। अब तक कुल 92.48 करोड़ कोरोना सैंपल टेस्ट किये गये हैं। इसके अलावा वैक्सीनेशन अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में सिर्फ 574 लोगों को वैक्सीन लगायी गयी है। अबतक वैक्सीन की कुल 220.66 करोड़ डोज लगायी जा चुकी हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना से हालात खराब होते जा रहे हैं। लोगों में दहशत बढ़ने लग गयी है क्योंकि मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बीते दिन दिल्ली में कोविड से 6 लोगों की जान चली गयी है, जबिक 1,767 नए मामले दर्ज किये गये हैं। मंगलवार की तुलना में केस 15 फीसदी ज्यादा रिपोर्ट किये गये। फिलहास पॉजिटिविटी रेट 28.63 फीसदी है। महामारी के प्रकोप के बाद पहली बार 16 जनवरी को दिल्ली में कोरोना के मामलों की संख्या जीरो हो गयी थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,437