Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

कर्नाटक में भाजपा को खत्म कर देंगे महासचिव बीएल संतोष : शेट्टार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कर्नाटक में भाजपा को खत्म कर देंगे महासचिव बीएल संतोष : शेट्टार
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सत्तारूढ़ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष पर जमकर निशाना साधा और बीजेपी से उन्हें बाहर करने के लिए जिम्मेदार ठहराया। शेट्टार ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक के बाद एक नेताओं को खो रही है और उन्हें नहीं पता कि वह सत्ता में आना चाहती है या नहीं।

उन्होंने आरोप लगाया, बीएल संतोष को अन्य राज्यों में चुनाव प्रभारी बनाया गया, लेकिन वह कहीं भी नहीं जीत सकी, बावजूद इसके उन्हें कर्नाटक का प्रभार दिया गया। यह केवल राज्य में पार्टी को हराने के लिए किया जा रहा है।

शेट्टार ने कहा, भाजपा में वे कहते हैं कि व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं है। लेकिन, एक व्यक्ति महत्वपूर्ण हो गया है और उसने सब कुछ अपने नियंत्रण में कर लिया है। संतोष उन लोगों को बेरहमी से रौंद रहे है, जो उनकी लीग में नहीं हैं। उनके करीबी महेश तेंगिनाकायी को बीजेपी से मेरे निर्वाचन क्षेत्र का टिकट मिला है। उन्हें टिकट दिलाने के लिए उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया जा सकता था, मुझे संतोष ने अपमानित किया और बाहर कर दिया।

उन्होंने सवाल किया, उन्हें अपमानित करना और एक अकेले व्यक्ति के लिए नाटक करना क्यों आवश्यक था जिसे संतोष अपना करीबी सहयोगी मानते हैं। उन्होंने कहा कि यह संतोष की पूर्व नियोजित चाल थी।

राज्य में भाजपा को खत्म करने की साजिश है। यहां तक कि (अनुभवी नेता बीएस) येदियुरप्पा भी एक असहाय स्थिति में हैं। सभी जिला कार्यालयों में घुटन है। प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील संतोष के करीबी हैं। कतील उनके निर्देशानुसार कार्य करेंगे।

कांग्रेस द्वारा भाजपा में लिंगायत नेतृत्व को खत्म करने की कोशिश के मद्देनजर शेट्टार के बयानों को महत्व दिया गया है।

इस बीच, तेंगिनाकायी ने कहा कि उन्हें भाजपा के वफादार कार्यकर्ता होने के कारण टिकट मिला है, इसलिए नहीं कि वह संतोष के करीबी हैं।

उन्होंने दावा किया कि वह भाजपा में पिछले तीन दशकों में शेट्टार के आश्रित थे और उन्होंने शेट्टार को अपने गुरु के रूप में देखा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,351