Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

केजरीवाल से सीबीआई ने की नौ घंटे पूछताछ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
केजरीवाल से सीबीआई ने की नौ घंटे पूछताछ
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कल (रविवार) कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने कहा कि केजरीवाल अपनी सरकारी काली रंग की एसयूवी से पूर्वाह्न करीब 11 बजे कड़ी सुरक्षा वाले सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। इससे पहले केजरीवाल ने महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंच कर उन्हें नमन किया। 

सनद रहे इस मामले में सीबीआई दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल सिसोदिया न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,720