Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

हर भारतीय खुश, जानें क्यों...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हर भारतीय खुश, जानें क्यों...
विज्ञापन
  • पीएम मोदी बोले- मेक इन इंडिया पहल लगातार वैश्विक स्तर पर प्रगति कर रही

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर मेक इन इंडिया पहल की प्रगति को लेकर रविवार को प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के एक ट्वीट के जवाब में इस पहल की सराहना की। जयशंकर ने मोजाम्बिक के परिवहन मंत्री मातेउस मगाला के साथ मापुटो से माचवा तक मेड इन इंडिया ट्रेन में सफर करने के बारे में ट्वीट किया था।

जयशंकर के ट्वीट को टैग करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे हर भारतीय को खुशी होगी। मेक इन इंडिया पहल लगातार वैश्विक स्तर पर प्रगति कर रही है। मोदी ने विदर्भ क्षेत्र के लिए शनिवार को छह रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के उद्घाटन की भी सराहना की। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक ट्वीट का जवाब देते हुए मोदी ने ट्वीट किया कि विदर्भ क्षेत्र में संपर्क के लिए यह महत्वपूर्ण प्रयास है। 

मोदी ने मुंबई के ताजमहल पैलेस में एससीओ मिलेट फूड फेस्टिवल के आयोजन की तारीफ की है। स्थानीय सांसद मनोज कोटक ने एससीओ मिलेट फूड फेस्टिवल के रूप में मुंबई के ताजमहल पैलेस में जलगांव के ज्वार, नागपुर के बाजरा, औरंगाबाद के रागी पहुंचने की जानकारी ट्वीट कर दी थी।

जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि मुंबई में श्री अन्न (मोटे अनाज) को लोकप्रिय बनाने का यह प्रशंसनीय प्रयास है। प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ और बिहू समारोह पर नागरिकों के ट्वीट का भी जवाब दिया। अपने पिता को काशी विश्वनाथ ले जाने वाले एक व्यक्ति को जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया- प्यारा। एक अन्य ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि आरजे सूफी को उनकी वंदे भारत यात्रा पर प्रकाश डालते हुए देखकर अच्छा लगा। प्रधानमंत्री ने पद्म श्री से सम्मानित प्रेमजीत बारिया द्वारा प्रस्तुत दीव के प्रसिद्ध स्थलों की कलाकृति भी साझा की।

विज्ञापन