Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

दुबई : इमारत में आग लगने से चार भारतीय समेत 16 की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दुबई : इमारत में आग लगने से चार भारतीय समेत 16 की मौत
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दुबई के देइरा जिले में एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से चार भारतीयों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गये।
गल्फ न्यूज ने भारतीय वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि मृतक भारतीय केरल के एक दंपति और इमारत में काम करने वाले दो अन्य व्यक्ति थे।

गल्फ न्यूज ने बताया कि मरने वाले भारतीयों की पहचान 38 वर्षीय रिजेश कलंगदान, उनकी 38 वर्षीय पत्नी जेशी कंदमंगलथ, 49 वर्षीय गुडू सलियाकोंडु और 43 वर्षीय इमामकासिम अब्दुल के रूप में हुई है। खलीज टाइम्स ने सूचना दी कि आग शनिवार दोपहर 12.35 बजे इमारत की चौथी मंजिल पर लगी और जल्द ही अन्य इलाकों में फैल गयी। दुबई सिविल डिफेंस ऑपरेशंस रूम को आग लगने की सूचना दी गयी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दोपहर करीब 2.42 बजे आग पर काबू पाया गया।

बिल्डिंग को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग इमारत सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुपालन की कमी के कारण लगी थी।

विज्ञापन