Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

हनुमान जन्मोत्सव : रैली में हिंसा बाद संबलपुर में कर्फ्यू, इंटरनेट बंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हनुमान जन्मोत्सव : रैली में हिंसा बाद संबलपुर में कर्फ्यू, इंटरनेट बंद
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान मोटर साइकिल जुलूस पर हुए हमले के बाद भड़की हिंसा के शुक्रवार शाम को और फैल जाने के बाद शनिवार को पूरे संबलपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही धारा 144 को कड़ाई से लागू कर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। 

संबलपुर जिला प्रशासन के मुताबिक कर्फ्यू अगले आदेश तक लागू रहेगा। कर्फ्यू की अवधि के दौरान किसी भी व्यक्ति या लोगों के समूह को अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। प्रशासन ने किसी भी चिकित्सकीय आपात स्थिति के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल में हेल्पलाइन (7655800760) भी जारी की है। कर्फ्यू के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। जुलूस पर पथराव, वाहनों समेत कुछ दुकानें भी फूंकी गयी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक संबलपुर जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल के बीच हनुमान जन्मोत्सव जुलूस निकालने की अनुमति दी थी। इसी जलूस के दौरान उपद्रवियों ने कई दुकानों में आग लगा दी। जुलूस मार्ग के अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी आगजनी की खबरें हैं।

हनुमान जन्मोत्सव मनाने वाले कुल 35 जत्थों ने जुलूस में हिस्सा लिया, जो शुक्रवार शाम को ब्रक्सपाल हनुमान मंदिर से शुरू होकर संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इसी दौरान नये सिरे से हिंसा हुई। गौरतलब है कि संबलपुर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को बाइक रैली के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गयी थी। देखते ही देखते वह संघर्ष शहर के अन्य हिस्सों में फैल गया। बलवे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये, तो कुछ दुकानों में आग लगा दी गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 129,713