Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

तुगलक लेन वाला बंगला खाली कर राहुल मां के घर शिफ्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तुगलक लेन वाला बंगला खाली कर राहुल मां के घर शिफ्ट
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना तुगलक लेन वाला बंगला खाली कर दिया है। लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य ठहराए जाने के बाद उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस मिला था, जिसके बाद उन्होंने तय समय में अपना बंगला खाली कर दिया है।

 इस बंगले में वो पहली बार सांसद बनने के बाद से करीब दो दशक से रह रहे थे। लेकिन अब वो अपनी मां सोनिया गांधी के घर में शिफ्ट हो गये हैं। अब से राहुल गांधी भी 10 जनपथ में ही रहेंगे। अभी तक इस बंगले की पहचान सिर्फ सोनिया गांधी के घर के रूप में थी।  

कभी सुपर पीएमओ हुआ करता था 10 जनपथ 

बता दें कि यूपीए के शासनकाल में सोनिया गांधी को सुपर पीएम कहा जाता था। और उनके घर को सुपर पीएमओ। क्योंकि वो यूपीए की सलाहकार समिति की अध्यक्ष भी थी। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उस पद को खत्म करना पड़ा था। 

सोनिया गांधी को बतौर सांसद वो घर मिला हुआ है और अब भी वो उसी में रहती हैं। सोनिया गांधी के घर को ही अब राहुल गांधी अपने घर के तौर पर इस्तेमाल करेंगे। शुक्रवार को दोपहर के बाद राहुल गांधी के घर का सामान ट्रकों में लदकर 12 तुगलक लेन से 10 जनपथ के पते पर पहुंचाया गया। 

राहुल गांधी ने कहा था कि उनसे 50 बार सरकार उनका घर छीन ले, लेकिन वो सरकार की गलत नीतियों का विरोध जारी रखेंगे। बता दें कि मानहानि मामले में सूरत की कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया था और दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई थी। इसी के बाद उन्हें अपने बंगले को खाली करने का नोटिस मिला था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,112