Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

अगले तीन दिनों तक सतायेगी गर्मी, चलेगी हीटवेव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अगले तीन दिनों तक सतायेगी गर्मी, चलेगी हीटवेव
विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानूमान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को पूर्वानुमान लगाया है कि अगले तीन से चार दिनों में चार राज्यों- पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार में हीटवेव चलेंगी। बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल तक गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 15 अप्रैल तक और बिहार में 15 से 17 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है।

 आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कई भागों और पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक रहने वाला है।

हीटवेव की आशंका तब होती है, जब किसी जगह का अधिकतम तापमान मैदानी क्षेत्रों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, वहीं तटीय क्षेत्रों में कम से कम 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री तक पहुंच जाता है तो इस मामले में हीटवेव जारी किया जाता है।

आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार के अनुसार अब तापमान सामान्य के करीब है। मगर चूंकि शुष्क स्थिति रहने की उम्मीद है, ऐसे में गर्मी बढ़ेगी और एक सप्ताह के बाद उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के अलग-अलग भागों में लू चल सकती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,852