Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में रूबेला को लेकर जागरूकता बैठक

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में रूबेला को लेकर जागरूकता बैठक
विज्ञापन

कल डीसी करेंगे वैक्सिनेशन कैंप का उद्घाटन 

टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में सोमवार को मीजल्स रूबेला वैक्सीनेशन को लेकर विद्यालय प्रबंधन की अभिभावकों के साथ एक बैठक हुई। बैठक में डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ दीपक कुमार, जिला नोडल पदाधिकारी डॉ आशीष राज, यूनिसेफ के डीएसएमसी सुशील कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के पवन कुमार मौजूद थे। 

सेक्रेड हार्ट स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, प्राचार्य नवीन कुमार ने सबका स्वागत किया। संचालन एकेडमिक कोर्डिनेटर प्रवीण कुमार ने किया। जबकि तकनीकी सहयोग दीपक सर्राफ ने किया। 

मौके पर डॉ दीपक कुमार ने अभिभावकों को रूबेला के लक्षण, उससे बचाव के तरीके बताये। उन्होंने बताया कि रूबेला बच्चों की इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देती है। इससे बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी धीरे-धीरे कोडरमा में अपना पांव फैला रही है।

 उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों में इसके लक्षण दिखे तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर उपचार शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को सेक्रेड हार्ट स्कूल में बच्चों के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाया जा रहा है। इस कैंप का उद्घाटन कोडरमा डीसी आदित्य रंजन करेंगे। 

उन्होंने बताया कि 9 महीने से लेकर 15 साल के बच्चों को रूबेला का वैक्सीन लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आप भी अपने बच्चों को वैक्सीन लगाइए और अपने पास-पड़ोस में लोगों को इसके लिए जागरूक करने में हमारा सहयोग कीजिये। 

डॉ दीपक ने कहा कि 2023 में कोडरमा को रूबेला मुक्त करने की हमारी योजना है। इस दौरान प्रोजेक्टर से रूबेला के विभिन्न प्रकार के लक्षणों और उससे बचाव के उपाय बताये गये। प्राचार्य नवीन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। 

मौके पर अभिभावकों में संगम कुमारी शर्मा, नूतन कुमारी, जूही कुमारी, अनिल मिश्रा, राजकुमार वोहरा, संजय कुमार सिंह, नीलम देवी, रीता देवी, संगीता देवी, मौसमी कुमारी, रजनी देवी, ललिता देवी, सोनम सुमन, इंदु देवी, अनीता देवी, मांडवी देवी, सीमा सिंह, अजीत कुमार शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, नीतू कुमारी, अनन्या मोदी, राजीव कुमार, नरेंद्र कुमार समेत सैकड़ो अभिभावक मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,378