Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में बाघों की संख्या बढ़कर हुई 3167

देश में बाघों की संख्या बढ़कर हुई 3167
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बाघों की जनसंख्या के अहम आंकडे़ जारी किये। पीएम मोदी ने जो आंकड़े जारी किये, उनके मुताबिक भारत में 2022 तक बाघों की आबादी 3167 पहुंच गयी है, जो कि पिछली बार के 2967 के आंकड़े से 200 ज्यादा है।

बता दें कि इससे पहले सुबह पीएम मोदी ने कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाल टाइगर रिजर्व का दौरा किया। पीएम ने यहां बाघों को बचाने के लिए 50 साल पहले शुरू किये गये प्रोजेक्ट टाइगर की सालगिरह पर कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया।

मोदी ने बीटीआर में 22 किलोमीटर की सफारी के बाद पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के सीमावर्ती चामराजनगर जिले में मुदुमलाई टाइगर रिजर्व (एमटीआर) में थेप्पाकडू हाथी शिविर पहुंचे और ऑस्कर पुरस्कार विजेता वृत्तचित्र द एलिफेंट व्हिस्परर्स के मुख्य सितारों बोमन-बेली युगल के साथ बातचीत की।

कर्नाटक में मैसूरु-ऊटी राजमार्ग पर विशाल पश्चिमी घाटों के सुरम्य परिवेश के बीच स्थित बीटीआर नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके उत्तर पश्चिम में कर्नाटक के राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान (नागराहोल) है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,890