Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : सांड के आतंक से 2 लोगों की मौत

जमशेदपुर : सांड के आतंक से 2 लोगों की मौत
विज्ञापन

12 लोग गंभीर रूप से घायल

टीम एबीएन, जमशेदपुर/रांची। जमशेदपुर शहर में इन दिनों अपराधियों से ज्यादा लोगों को आवारा पशुओं से डर लगता है। जहां पूरे शहर में आवारा सांड का आतंक है, 1 महीने के भीतर सांड ने 2 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है, तो वहीं 12 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिससे शहर के लोग अब सड़कों पर निकलने में डरते हैं। 

बच्चे स्कूल जाने में डरते हैं क्योंकि शहर के हर चौक चौराहों पर मौत बन कर सांड खड़े हैं। गर्मी के दिनों में सांड पूरी तरह से आक्रोशित हो गये हैं और आये दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शहर के लोगों पर हमला बोल दे रहे हैं। जिससे लोग बुरी तरह घायल हो जाते हैं। आये दिन सांडों की लड़ाई में कई वाहन क्षतिग्रस्त होते हैं और लोगों का नुकसान होता है। अब तो हाल यह है कि शहर के लोग हाथों में डंडे और पानी लेकर बाहर निकलने को मजबूर हैं।

10 दिनों के अंदर कई लोग घायल 

शहर के सभी सड़कों पर जहां कुंभकरण बनके सांड का कब्जा देखने को मिलता है, तो वहीं दूसरी तरफ टेल्को के लोग तो घर छोड़कर बाहर जाने को मजबूर है। जहां 10 दिनों के अंदर एक सांड का ऐसा आतंक है कि घर से बाहर निकलते ही लोगों पर हमला कर देता है। अब तक 4 लोगों को सांड गंभीर रूप से घायल कर चुका है। 

इतना ही नहीं लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचाया है। लोग दिन में पानी और हाथों में डंडे लेकर बाहर निकलने को मजबूर है, तो वहीं दूसरी तरफ शाम होते ही मशाल जलाकर लोग उस साड़ के आतंक से छुटकारा पाते हैं। लोगों का कहना है कि बच्चों को स्कूल ले जाना और ले आने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,192