Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोरोना : अब फिर से डराने लगी है कोरोना की रफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोरोना : अब फिर से डराने लगी है कोरोना की रफ्तार
विज्ञापन
  • राज्यों से बोले स्वास्थ्य मंत्री- ट्रेक-ट्रेस और ट्रीटमेंट पर दें ध्यान 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देशभर में कोरोना वयरस संक्रमण की रफ्तार तेज हो गयी है। पिछले 24 घंटे में देश में 6050 कोरोना के नये मामले दर्ज किये गये हैं। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इसपर शुक्रवार एक रिव्यू मीटिंग ली है। स्वास्थ्य मंत्री की मीटिंग में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री शामिल हुए। 

बैठक में सभी राज्यों को भी कोरोना के बढ़ते मामलों पर ध्यान देने की बात कही गयी है और साथ में अस्पतालों को इसके लिए तैयार रहने को कहा गया है। केंद्र सरकार ने राज्यों को इस बात का वादा किया है कि कोरोना की रोकथाम में प्रयोग की जाने वाली सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं केंद्र सरकार राज्यों को मुहैया करवायेगी। 

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के मंत्र ट्रेक ट्रेस और ट्रीटमेंट को दोहराया है और कहा है कि इस पर ध्यान दें। देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में 13% का उछाल देखा गया है। गुरुवार को 5,335 केस सामने आये थे। 

24 घंटे में 14 कोरोना मरीजों की मौत भी हो गयी है। इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 5,30,943 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में तीन मौतें और कर्नाटक-राजस्थान में दो-दो मौतें दर्ज की गयी हैं। इनके अलावा दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और पंजाब में एक-एक मरीज की मौत हुई।  

आईसीयू बेड, आक्सीजन की सप्लाई पर जोर 

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना पर पहले भी मीटिंग की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमें घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि एहतियात बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्री ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि आईसीयू बेड, आक्सीजन सप्लाई और अन्य जरूरी एक्वीपमेंट्स की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। इनके अलावा कोरोना के हालात पर साप्ताहिक रिव्यू मीटिंग भी की जा रही है। 

पिछले महीने 22 मार्च को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना वायरस संक्रमण पर एक मीटिंग की थी। प्रधानमंत्री ने कोरोना से निपटने के लिए सभी तैयारी करने को कहा था। प्रधानमंत्री की हाई-लेवल मीटिंग में राज्य स्तर पर कोरोना के हालात और इसके वैरिएंट और अस्पतालों की तैयारियों पर चर्चा की गयी थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,341