एबीएन सेंट्रल डेस्क। आस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित ला ट्रोब यूनिवर्सिटी और मुम्बई की टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) के बीच साझेदारी हुई है जिसके तहत टीआईएसएस दो प्रख्यात संस्थानों के साथ मिलकर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर अनुसंधान को गति प्रदान करेगा।
ला ट्रोब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो जॉन डेवर एओ संवाददाताओं को बताया कि यह अनुसंधान कार्य एशियन स्मार्ट सिटीज रिसर्च इनोवेशन नेटवर्क (एएससीआरआईएन) के तहत किया जायेगा। इसका गठन ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने 2019 में किया था।
इसका मकसद पूरी दुनिया के शोधकर्ताओं, पूरी दुनिया के उद्योग भागीदारों, सरकारी साझेदारों और स्टार्टअप्स का एक नेटवर्क तैयार कर विश्व की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए अनुसंधान करना है। इसके साथ ही इसका लक्ष्य छोटे-बड़े शहरों के सतत विकास, इनमें निवास की सुविधा और क्षमता बढ़ाना है।