Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

हावड़ा के बाद हुगली में भी पथराव-आगजनी, भाजपा विधायक घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हावड़ा के बाद हुगली में भी पथराव-आगजनी, भाजपा विधायक घायल
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के बाद अब हुगली जिले में भाजपा की शोभायात्रा के दौरान हिंसा की घटना घटी है। हुगली में भाजपा की शोभा यात्रा के दौरान आगजनी और पथराव की घटना घटी है। भाजपा के नेता दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि उनके काफिले पर हमला किया गया है। 

उन्होंने कहा कि शोभायात्रा की अनुमति ली गयी थी, लेकिन फिर से पथराव की घटना घटी है। इस हमले में भाजपा के विधायक विमान घोष के घायल होने की खबर है। उन्हें उत्तरपाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिये गये हैं। पुलिस इलाके में गश्त लगा रही है।

दिलीप घोष ने कहा कि ये एक सोची समझी साजिश है। ये जानबूझ कर पथराव करवाया गया है। बंगाल में राजनीतिक लाभ लेने के लिए बंगाल की सरकार लोगों को डरा धमका रही है। हजारों लोग जुलूस में चल रहे थे। अचानक मस्जिद के पास से पथराव शुरू हुआ। ये जानबूझ कर योजनापूर्वक करवाया गया। शोभायात्रा में शामिल भाजपा नेता दिलीप घोष के काफिले पर पथराव किया गया है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। हालात को काबू में लाने का प्रयास जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभायात्रा में दौरान अचानक हुआ पथराव हुआ। इस पथराव में विधायक विमान घोष के घायल होने का दावा किया जा रहा है। हुगली पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंच गये हैं और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। प्राप्त जानकारी के दौरान शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच पहले झड़प शुरू हुई। यह झड़प ने हिंसा का रूप ले लिया। हिंसा को लेकर बिमान घोष ने कहा- पुलिस ने हिंसा पर काबू नहीं किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,075