- ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने व्यापारियों को मंदिर निर्माण कार्य से करवाया रुबरु
- विधायक वेद प्रकाश गुप्ता निवर्तमान मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के साथ व्यापारी रहे मौजूद
एबीएन सेंट्रल डेस्क। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आमंत्रण पर रविवार को अयोध्या के व्यापारियों ने श्री राम जन्म भूमि पर बन रहे श्री राम जी का भव्य मंदिर निर्माण का दर्शन किया। इस अवसर पर ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय ने व्यापारियों को मंदिर निर्माण कार्य से रुबरु करवाया और ट्रस्ट की तरफ से श्री राम जन्मोत्सव का प्रसाद व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
काफी संख्या में आये व्यापारियों के प्रीतिनिधि मंडल ने मंदिर निर्माण कार्य को नजदीक से देख कर प्रसन्नता व्यक्त किया। इस अवसर पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, नगर निगम मेयर ऋषिकेश उपाध्याय भी उपस्थित रहे।
निर्माण कार्य देखने वाले व्यापारियों में जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, अचल गुप्ता बालकृष्ण वैश्य, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, अरुण अग्रवाल, ज्ञान केसरवानी, तरुण मित्तल सोमिल गुप्ता, विनोद श्रीवास्त, श्यामसुंदर कसेरा, अभिषेक गुप्ता, सुरेश गुप्ता, लाल जी गुप्ता, बैजनाथ मोदनवाल व बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी दर्शन का लाभ उठाया।