Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

हावड़ा हिंसा : धारा 144 के साथ इंटरनेट भी बंद

हावड़ा हिंसा : धारा 144 के साथ इंटरनेट भी बंद
विज्ञापन
  • कई इलाकों में माहौल शांत...भारी पुलिस बल तैनात

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले के शिबपुर और काजीपाड़ा इलाके में राम नवमी पर शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद स्थिति सामान्य हो रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को बाजार खुले और सड़कों पर वाहन चल रहे थे। हालांकि, निषेधाज्ञा अब भी लागू है। उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) कर्मियों ने इलाके में शांति बनाये रखने के लिए गश्त की।

राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारी गुरुवार को हुई तोड़फोड़ की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में तथा उसके आसपास इंटरनेट सेवाओं पर निलंबन हटाने का फैसला स्थिति का आकलन करने के बाद लिया जायेगा। 

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी ने कहा कि स्थिति सामान्य है और पिछले 24 घंटे में कानून एवं व्यवस्था मे खलल डालने वाली कोई घटना नहीं हुई।हालांकि, हम निषेधाज्ञा आदेश जारी रखेंगे और इंटरनेट सेवाओं पर निलंबन हटाने का फैसला बाद में लिया जायेगा। कुछ वक्त तक पुलिस बल तैनात रहेगा। हम कोई कोताही नहीं बरतेंगे।

 गुरुवार को रामनवमी के दिन शाम को दो समूहों के बीच उस समय झड़प शुरू हो गयी थी, जब शोभायात्रा हावड़ा में काजीपाड़ा से गुजर रही थी। हिंसा के दौरान कई दुकानों में लूटपाट की गयी थी, जबकि कुछ पुलिस वाहनों समेत कई कारों को आग के हवाले कर दिया गया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.